Northamptonshire vs lancashire
4 विकेट चटकाने के बाद विलेन बने नीशम, आखिरी गेंद पर बिना रन बनाए जीत गई विपक्षी टीम; देखें VIDEO
Northamptonshire vs Lancashire: इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार(3 जून) की शाम भी नॉर्थहैम्पटनशायर और लंकाशायर के बीच एक बेहद ही करीबी मुकाबला खेला गया जो कि आखिरी बॉल तक चला। लेकिन जिस तरह इस मैच का अंत हुआ उसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। यही कारण है अब इस मैच के आखिरी बॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस मुकाबले में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए आखिरी ओवर कीवी ऑलराउंडर जिमी नीशम करने आए थे। इस ओवर से लंकाशायर को जीतने के लिए 6 रनों की दरकार थी, लेकिन शुरुआती पांच गेंदों पर नीशम ने सिर्फ 3 रन खर्चते हुए दो विकेट चटका दिए। लंकाशायर की टीम जो पहले इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही थी अब वह दबाव में थी क्योंकि टीम के 8 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे और अभी भी जीत के लिए टीम को 3 रनों की जरुरत थी।
Related Cricket News on Northamptonshire vs lancashire
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 5 days ago