November 16 match: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान ने Rising Stars Asia Cup के लिए किया टीम का ऐलान, 16 नवंबर को भारत से होगी टक्कर
पाकिस्तान ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 (Rising Stars Asia Cup 2025) के लिए अपनी युवा टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी मुहम्मद इरफान खान करेंगे। भारत की टीम पहले ही घोषित हो चुकी है और दोनों टीमें 16 नवंबर को दोहा में आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार(7 नवंबर) को एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान इस बार व्हाइट-बॉल टीम से बाहर चल रहे मुहम्मद इरफ़ान खान के हाथों में सौंपी गई है। टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर तक दोहा, क़तर में खेला जाएगा, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर एक बार आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम अपना ऐलान पहले ही कर चुकी है। Read More...