Nuwan thushara: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: निकोलस पूरन ने दिखाया रौद्र रूप, तूफानी पारी में 5 गेंद में ठोके 23 रन, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15वें ओवर की शुरूआती 5 गेंद पर 23 रन ठोंक दिए। आखिरी गेंद पर छक्का राहुल ने जड़ा था। ये 6 6 6 4 1 6 सहित कुल 29 रन अर्जुन तेंदुलकर और नमन धीर ने मिलकर डाला। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे इस मैच में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पारी का 15वां ओवर करने आये अर्जुन ने पहली गेंद लौ फुलटॉस डाली। पूरन ने इस गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। अर्जुन ने दूसरी गेंद भी इसी तरह की डाली और पूरन ने इस पर भी डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ते हुए अपना अर्धशतक जड़ा। तेंदुलकर को कुछ दिक्कत आ गयी और फिजियो आये और उन्हें मैदान से बाहर लेकर चले गए। उनका बचा हुआ ओवर पूरा करने नमन धीर आये। Read More...