आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे इस मैच में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पूरन ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पूरन ने 19 गेंद में इस सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ दिया। कप्तान राहुल ने 41 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 37 गेंद में इस सीजन का चौथा अर्धशतक जड़ दिया।
पूरन और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 109 (44) रन की साझेदारी निभाई। मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंद में 5 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया।
स्टोइनिस और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 48 (33) रन की साझेदारी की। आयुष बदोनी ने 10 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाये। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने अपने नाम किये।