Advertisement
Advertisement

IPL 2024: बुमराह और तुषारा ने गेंद से मचाया धमाल, मुंबई ने कोलकाता को 169 के स्कोर पर समेटा

आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 19.5 ओवर में 169 के स्कोर पर ढेर कर दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap May 03, 2024 • 21:24 PM
IPL 2024: बुमराह और तुषारा ने गेंद से मचाया धमाल, मुंबई ने कोलकाता को 169 के स्कोर पर समेटा
IPL 2024: बुमराह और तुषारा ने गेंद से मचाया धमाल, मुंबई ने कोलकाता को 169 के स्कोर पर समेटा (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 51वें मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 19.5 ओवर में 169 के स्कोर पर ढेर कर दिया। एक समय कोलकाता का स्कोर 6.1 ओवर में 57 रन था और उन्होंने 5 विकेट खो दिए थे। वहीं वो अंतिम 5 ओवरों में 41 रन ही बना पाए। इस मैच में कोलकाता ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अंगकृष रघुवंशी की जगह मनीष पांडे को खिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर के बल्ले से निकले। उन्होंने 52 गेंदों में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। मनीष पांडे ने 31 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। वेंकटेश और मनीष ने छठे विकेट के लिए 83 (62) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रघुवंशी ने 6 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 13 रन बनाये। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नुवान तुषारा और जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किये। कप्तान हार्दिक 2 विकेट लेने में सफल रहे। पीयूष चावला के खाते में एक विकेट गया। 

Trending


मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड।

Also Read: Live Score

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया। 

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement
Advertisement