Nz cricket board: Cricket News & Match Updates
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट को बड़ा झटका, डेवोन कॉनवे और फिन एलन ने ठुकराया NZ का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट एक बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है। कई कीवी खिलाड़ी अपने देश से ज्यादा फ्रैंचाईजी क्रिकेट में खेलना पसंद कर रहे हैं और इसका असर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट पर पड़ रहा है। ताज़ा घटनाक्रम में स्टार कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड के पूर्ण सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बजाय आकस्मिक (कैजुअल) कॉन्ट्रैक्ट का विकल्प चुना है।
दूसरी ओर, उभरते हुए व्हाइट-बॉल बल्लेबाज़ फिन एलन ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) द्वारा उन्हें दिए गए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को अस्वीकार कर दिया है। कॉनवे ने साउथ अफ़्रीका की प्रीमियर टी-20 प्रतियोगिता SA20 के तीसरे संस्करण में खेलने के लिए आकस्मिक कॉन्ट्रैक्ट का विकल्प चुना है। ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉनवे के जनवरी 2025 में SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलने की उम्मीद है। Read More...