Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अनिमुल इस्लाम 15 फरवरी को कोलंबो रवाना होंगे, जहां वह आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के बहुचर्चित भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठाएंगे।
अनिमुल इस्लाम ने बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ से बातचीत में बताया कि इस मैच के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले के दौरान एशिया की पांच प्रमुख टीमें- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के प्रतिनिधि एक साथ मौजूद रहेंगे और आपसी संवाद भी करेंगे।
उन्होंने कहा, “आईसीसी ने निर्णय लिया है कि 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के दौरान एशिया की इन पांचों प्रमुख क्रिकेट बोर्डों के प्रतिनिधि एक साथ मैदान में मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में बातचीत करें।”