T20 World Cup से हटने पर ICC नहीं देगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को कोई सजा,2031 से पहले मिलेगी आईसीस (Image Source: Google)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऐलान किया है कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने के अपने फैसले के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) किसी भी तरह की किसी तरह का जुर्माना या कार्रवाई नहीं होगी। आईसीसी ने सोमवार (9 फरवरी) की रात को इसकी पुष्टि की।
आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच हुई मीटिंग के बाद यह फैसला सामाने आया।
मीटिंग में इस बात पर सहमति बनी है कि मौजूदा मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई भी वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा। यह भी स्वीकार किया गया है कि यदि BCB चाहे तो वह विवाद समाधान समिति (DRC) का रुख कर सकता है। यह अधिकार आईसीसी के मौजूदा नियमों के तहत सुरक्षित रहेगा।