Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nz vs eng

'अगला MS Dhoni', Dhruv Jurel को देखकर महान बल्लेबाज़ ने कर दी है सबसे बड़ी भविष्यवाणी
Dhruv Jurel and MS Dhoni

'अगला MS Dhoni', Dhruv Jurel को देखकर महान बल्लेबाज़ ने कर दी है सबसे बड़ी भविष्यवाणी

By Nishant Rawat February 25, 2024 • 12:47 PM View: 679

रांची टेस्ट (IND vs ENG 4th Test) में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने कमाल की बल्लेबाज़ी की और 149 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 90 रन ठोक डाले। जुरेल की ही बैटिंग के दम पर इंडियन टीम (Indian Cricket Team) ने पिछड़ने के बावजूद अपनी पहली इनिंग में 307 रन बनाए। यही वजह है अब सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि भारत के पूर्व महान खिलाड़ी भी इस युवा विकेटकीपर से काफी प्रभावित हो गए हैं।

महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने तो बड़ी भविष्यवाणी करके ध्रुव जुरेल को इंडिया का अगला महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कह दिया है।सुनील गावस्कर रांची टेस्ट में कमेंट्री कर रहे हैं। जुरेल की बल्लेबाजी को देखकर उन्होंने अपना दिल खोल दिया और कमेंट्री के दौरान उन्हें अगला माही कहा। वो बोले, 'ध्रुव जुरेल का माइंड सेट मुझे सोचने पर मजबूर करता है कि वो अगले एमएस धोनी हैं।'

Related Cricket News on Nz vs eng