Latest wtc points table: Cricket News & Match Updates
Latest WTC Points Table: WI को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंचा NZ, टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी नीचे
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025–27 की अंक तालिका में इस हफ्ते बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 323 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली और इसके साथ ही WTC स्टैंडिंग में मजबूत छलांग लगाई। नए WTC साइकिल की अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेल रही कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
दो जीत और एक ड्रॉ के दम पर न्यूजीलैंड अब तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जहां उसने भारत और साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। ये 2-0 की सीरीज जीत खास तौर पर न्यूजीलैंड के ओपनर्स डेवोन कॉनवे और कप्तान टॉम लैथम की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से संभव हो पाई। कॉनवे ने एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाकर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाले पहले न्यूजीलैंड बल्लेबाज बने। वहीं लैथम ने भी दो शानदार शतक जमाए। इस तरह कॉनवे और लैथम की जोड़ी फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई। Read More...