Nz vs sl t20
लॉर्ड्स में पहली बार होगा महिला टेस्ट: 2026 में इंग्लैंड-भारत मुकाबले से बनेगा इतिहास
2026 की इंग्लिश समर के इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल (पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए) के मुताबिक, सभी फॉर्मेट में मैचों की भरमार है जिसमें ख़ास है आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इस बार इंग्लैंड में खेलना। इसे 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक खेलना है और वर्ल्ड कप के दोनों तरफ, इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड, भारत और आयरलैंड के विरुद्ध दो टीम वाली सीरीज खेलेगी।
सीजन के बड़े आकर्षण में, लॉर्ड्स में पुरुष टीम के टेस्ट और आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के साथ-साथ एक महिला टेस्ट भी है। नैट साइवर-ब्रंट की इंग्लैंड महिला टीम, 10 जुलाई से लॉर्ड्स में रोथेसे टेस्ट में भारत के साथ खेलेगी। यह ऐतिहासिक मौका, इस ग्राउंड पर पहले महिला ओडीआई के 50 साल पूरे होने की याद भी बनेगा। इंग्लैंड में महिला क्रिकेट के विकास में ये दोनों मैच एक ख़ास माइलस्टोन हैं।
एमसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव रॉब लॉसन ने कहा, ‘लॉर्ड्स में महिला टेस्ट की मेजबानी बहुत बड़ा सम्मान है। यहां महिला क्रिकेट देखने वालों की गिनती लगातार बढ़ रही है। यहां पिछले महिला ओडीआई के 19 हजार से ज्यादा टिकट बिके थे और अब हम एक टेस्ट की मेजबानी करेंगे।' बहुत संभव है कि लॉर्ड्स का यह टेस्ट, यूके में महिला टेस्ट मैच में दर्शकों की गिनती का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दे क्योंकि टेस्ट से दस हफ्ते पहले तक 23 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। अभी तो मैच 10 जुलाई से शुरू है और उससे ठीक पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप भी है, इसलिए टिकटों की बिक्री में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
50 साल पहले, रेचल हेहो फ्लिंट की महिला टीम 'होम ऑफ क्रिकेट' के तौर पर मशहूर लॉर्ड्स के मेन ग्राउंड में एक ओडीआई खेली थी और अब यहां पहला महिला टेस्ट मैच होने वाला है। लॉर्ड्स में महिला टी20 वर्ल्ड कप के चार मैच भी खेलने हैं, जिसमें फाइनल भी होगा और इन सभी मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। हरमनप्रीत कौर की टीम के साथ इस महिला टेस्ट में चार दिन तक लॉर्ड्स पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि दोनों ही टीमें इस ऐतिहासिक टेस्ट में जीत दर्ज करना चाहेंगी।
एमसीसी (जो लॉर्ड्स स्टेडियम के कस्टोडियन हैं) ने पिछले कुछ सालों में लॉर्ड्स में महिला और लड़कियों की क्रिकेट में तेज़ी से हुई तरक्की को बड़े करीब से देखा है, और यही तेजी जारी है। हाल ही में एमसीसी ने परमानेंट विज़ुअल मार्कर के साथ महिला क्रिकेट का जश्न मनाया और इस मौके पर:
*एमसीसी म्यूज़ियम में महिला क्रिकेट पर एक प्रदर्शनी लगाई।
* रेचल हेहो फ्लिंट गेट का अनावरण किया।
*हैरिस गार्डन में एक यादगार महिला एशेज प्लाक (स्मारिका प्लेट) लगाई।
*लॉन्ग रूम में शार्लेट एडवर्ड्स का एक पोर्ट्रेट लगाया।
ये मुद्दा बड़े लंबे समय से चर्चा में था कि इंग्लैंड की महिला टीम ने लॉर्ड्स में कभी टेस्ट मैच क्यों नहीं खेला, जबकि उनकी पुरुष टीम आम तौर पर साल में दो बार वहां खेलती है। वह भी तब जबकि रिकॉर्ड ये है कि पिछले दो साल में जब भी इंग्लैंड की महिला टीम लॉर्ड्स में खेली तो बड़ी भीड़ आई क्रिकेट देखने:
* 2023 एशेज में लॉर्ड्स में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच 21,610 दर्शकों ने देखा और ये इंग्लैंड महिला टीम के किसी भी दो टीम वाले, घरेलू इंटरनेशनल मैच में दर्शकों की सबसे बड़ी गिनती का रिकॉर्ड है।
* 2025 में जब लॉर्ड्स में द हंड्रेड महिला फाइनल खेले तो उसे देखने 22,542 दर्शक आए थे।
सच तो यह है कि महिला टेस्ट मैचों की गिनती ही लगातार कम हो रही है और पिछले तीन साल से इंग्लैंड में महिला क्रिकेट का कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। कुल मिलाकर, एमसीसी ने भी सिर्फ़ पुरुष क्रिकेट के यहां आयोजन वाली सख्ती दिखाई, उसकी वजह से भी महिलाओं को यहां टेस्ट खेलने में इतने साल लग गए। 1986 में, जब भारत की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी को पवेलियन में दाखिल होने से रोक दिया था तो उन्होंने तो कह भी दिया था कि एमसीसी (MCC) को अपना नाम बदलकर MCP (मेल चौविनिस्ट पिग्स- इसका इस्तेमाल उनके लिए करते हैं जो ये यह कट्टर सोच रखते हैं कि पुरुष, हर मामले में महिलाओं से बेहतर होते हैं) कर लेना चाहिए।
इसके बाद बड़ी तेज़ी से बदलाव आया। 2017 में, खचाखच भरे स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल में भारत पर जीत के बाद, हीथर नाइट ने कहा भी था, ‘लॉर्ड्स में महिला मैच के लिए सभी टिकट बिकते देखना कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था।’
महिला क्रिकेट के मामले में लॉर्ड्स के कुछ और ख़ास माइलस्टोन:
1967: पहली बार, एमसीसी कमेटी ने महिलाओं को मेंबर बनाने के मुद्दे पर चर्चा की।
Related Cricket News on Nz vs sl t20
-
पाकिस्तान ने की Women's T20 World Cup 2026 के लिए टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी
Pakistan squad for the Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यही टीम इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए ...
-
Women's T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। कप्तानी सोफी मोलिनक्स करेंगी। ...
-
Australia ने T20 World Cup 2026 के लिए किया टीम का ऐलान, Sophie Molineux होंगी कप्तान
ऑस्ट्रेलिया ने महिला महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ये टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ...
-
साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया टीम का ऐलान, शबनीम इस्माइल ने की संन्यास…
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को एक बहुत बड़ी ताकत वापस मिल गई है। साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है ...
-
Bengal T20 League: मीता पॉल महिलाओं में सबसे महंगी खिलाड़ी, पुरुषों में शाहबाज 'अव्वल'
बंगाल टी20 लीग में फ्रेंचाइजियों ने पुरुष और महिला टीमों पर करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए। इस ऑक्शन में मीता पॉल (3 लाख रुपए) महिलाओं में सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं, जबकि शाहबाज अहमद ...
-
साउथ अफ्रीका की पेसर ने वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए आएंगी नजर
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम की सबसे अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ों में से एक शबनीम इस्माइल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में ...
-
कौन होगा Team India का अगला T20 कैप्टन? Shreyas Iyer के बाद Sanju Samson भी हुए रेस में…
भारतीय टी20 टीम का नया कैप्टन बनने की रेस में अब संजू सैमसन की भी एंट्री हो गई है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर ये जिम्मेदारी मिल सकती है। ...
-
क्या सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बनने वाले हैं टी-20 टीम के कप्तान? BCCI करने जा रहा…
आईपीएल 2026 के बीच ही भारतीय टी-20 क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही टी-20 इंटरनेशनल में एक बड़े लीडरशिप परिवर्तन का गवाह बन सकता है। ...
-
Suryakumar Yadav को लग सकता है झटका! ये खिलाड़ी बन सकता है Team India का नया T20 कैप्टन,…
भारतीय टी20 कैप्टन सूर्यकुमार पर गाज गिरने वाली है। दरअसल, BCCI टी20 फॉर्मेट के लिए नए कैप्टन को चुनने के मूड में है। वो SKY की खराब फॉर्म से निराश हैं। ...
-
पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय खेल संबंध नहीं, बहुपक्षीय आयोजनों के लिए दरवाजे खुले
T20 World Cup: खेल मंत्रालय ने बुधवार को दोहराया है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर भारत का प्रतिबंध जारी रहेगा, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीमें ...
-
ICC T20 Ranking: अभिषेक और ईशान का दबदबा कायम, बांग्लादेश के खिलाड़ियों को हुआ फायदा
आईसीसी ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ ...
-
ICC की ताजा मेंस टी20 रैंकिंग जारी, मजबूती के साथ 'नंबर-1' पायदान पर भारत
T20 World Cup Final: आईसीसी ने मेंस टी20 टीम की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत शीर्ष पर मजबूती के साथ खड़ा है। मंगलवार को जारी ताजा अपडेट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में, ...
-
पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना जारी रखना चाहते हैं बाबर आजम, कहा- सभी प्रारूप में मिलता है…
ICC T20 World Cup: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने साफ कहा है कि वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी खिलाड़ी का काम खेलना ...
-
टी20 वर्ल्ड कप में अमनजोत की जगह किसी और को खोजना बहुत मुश्किल था: कप्तान हरमनप्रीत
T20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकारा है कि पीठ की चोट के कारण अमनजोत कौर की गैरमौजूदगी से, 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42