Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Pakistan vs United States of America (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने साफ कहा है कि वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी खिलाड़ी का काम खेलना होता है, यह तय करना नहीं कि किस फॉर्मेट को छोड़ना है।
बाबर अपने करियर के ज्यादातर समय में पाकिस्तान टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन हाल के समय में उनका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा और वह लगातार रन नहीं बना पा रहे थे। इस साल हुए टी20 विश्व कप में भी वह खास प्रभाव नहीं छोड़ सके।
हालांकि, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर ज़ल्मी के कप्तान के तौर पर खिताब जीतने के सफर ने बाबर में नई जान फूंक दी है। उन्होंने 11 मैचों में दो शतक जड़े और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर उभरे। उन्होंने 11 मैचों में 588 रन बनाकर एक रिकॉर्ड की बराबरी भी की।