महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। कप्तानी सोफी मोलिनक्स करेंगी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में बाएं हाथ की अनुभवी तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को जगह दी गई है, जबकि डार्सी ब्राउन को बाहर कर दिया गया है। टीम में एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, और बेथ मूनी जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
हैमिल्टन ने पिछले साल आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 गेंदबाजी विकल्पों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में गेंदबाजी के विकल्पों में मेगन शुट्ट, किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड, मैकग्राथ, पेरी और निकोला कैरी शामिल हैं।