Nz w vs sa w 1st odi: Cricket News & Match Updates
कायला रेनेके Rocked सुजी बेट्स Shocked! 20 साल की लड़की ने आखिरी गेंद छक्का मारकर SA-W को दिलाई जीत; देखें VIDEO
Kayle Reyneke Six Video: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (South Africa Women Cricket Team) की 20 साल की ऑलराउंडर कायला रेनेके (Kayle Reyneke) ने रविवार, 29 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 32 गेंदों पर नाबाद 42 रनों शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इस मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज सुज़ी बेट्स (Suzie Bates) को आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को बेहद ही रोमांचक अंदाज़ में जीत दिलाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये मुकाबला जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर से पूरे 14 रनों की दरकार थी। उनके आठ विकेट गिर चुके थे और अब 20 साल की कायला रेनेके के कंधों पर ही टीम को मैच जिताने की जिम्मेदारी थी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर बेहद ही अनुभवी खिलाड़ी सुज़ी बेट्स करने आईं थी, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी एनेरी डर्कसन (93 गेंदों पर 72 रन) का विकेट चटकाया था। Read More...