NZ-W vs SA-W 1st ODI: लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (South Africa Women Cricket Team) ने रविवार, 29 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में 20 साल के कायला रेनेके (Kayla Reyneke) ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई है।
मैडी ग्रीन ने ठोका पचासा: इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए 33 वर्षीय बल्लेबाज मैडी ग्रीन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 83 गेंदों पर 9 चौके ठोककर 85 रन बनाए। उनके अलावा इज़ाबेल गेज (46 गेंदों पर 37 रन), अमेलिया केर (60 गेंदों पर 36 रन), जॉर्जिया प्लिमर (31 गेंदों पर 28 रन), जेस केर (14 गेंदों पर 24 रन) और सुज़ी बेट्स (36 गेंदों पर 20 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने अपनी इनिंग के 50 ओवर में 268 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
अयाबोंगा खाका ने झटके छह विकेट: क्राइस्टचर्च के मैदान पर साउथ अफ्रीका की 33 वर्षीय तेज गेंदबाज़ अयाबोंगा खाका ने अपनी गेंदबाज़ी से खूब कहर बरपाया और अपने कोटे के 10 ओवर में 56 रन देकर न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी आउट किए। उनके अलावा क्लो ट्राईऑन ने 2 विकेट लिए और तुमी सेखुखुने और नदीन डी क्लर्क ने एक-एक विकेट हासिल किया।