Nz w vs sa w 1st t20: Cricket News & Match Updates
NZ-W vs SA-W 1st T20: माउंट माउंगानुई में चमकीं अमेलिया केर और सोफी डिवाइन, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 80 रनों से दी मात
NZ-W vs SA-W 1st T20: अमेलिया केर (Amelia Kerr) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम को 80 रनों से हराकर मात दी। इसी के साथ मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अमेलिया केर और जॉर्जिया प्लिमर ने ठोका पचासा: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद टीम की कैप्टन अमेलिया केर और सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अमेलिया केर ने नंबर-3 पर बैटिंग करके 44 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 78 रन बनाए। इस शानदार इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। वहीं बात करें अगर जॉर्जिया प्लिमर की तो उन्होंने 44 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। Read More...