NZ-W vs SA-W 1st T20: अमेलिया केर (Amelia Kerr) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम को 80 रनों से हराकर मात दी। इसी के साथ मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अमेलिया केर और जॉर्जिया प्लिमर ने ठोका पचासा: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद टीम की कैप्टन अमेलिया केर और सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अमेलिया केर ने नंबर-3 पर बैटिंग करके 44 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 78 रन बनाए। इस शानदार इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। वहीं बात करें अगर जॉर्जिया प्लिमर की तो उन्होंने 44 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली।
इन दो इनिंग के दम पर ही न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की तो नदीन डी क्लर्क और मसबत क्लास ने 2-2 विकेट झटके. वहीं अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने एक-एक विकेट लिया।