Nz women
WI vs AFG: वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया,ये खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
6 नवंबर। रोस्टन चेज (94) और शाई होप (नाबाद 77) के अर्धशतकों की मदद से वेस्टइंडीज ने बुधवार को यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच इसी स्टेडियम में शनिवार को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 45.2 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट कर दिया। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने सर्वाधिक 61, इकराम अली खान ने 58, असगर अफगान ने 35 और गुलबदिन नैब ने 17 रनों का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज के लिए जैसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज ने दो विकेट लिए जबकि शेलडन कॉटरेल और हेडन वाल्श को एक-एक विकेट मिला।
अफगानिस्तान से मिले 195 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने 46.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। विंडीज ने 25 रन के अंदर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। लेकिन फिर चेज और होप ने तीसरे विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी करके टीम को शानदार जीत दिला दी।
चेज ने 115 गेंदों पर 11 चौके लगाए। चेज को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। होप ने 133 गेंदों पर पांच चौके जड़े। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने दो और नवीन उल हक ने एक विकेट हासिल किया।
Related Cricket News on Nz women
-
दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला ने वेस्टइंडीज को 53 रनों से हराया, पूनम राउत की शानदार पारी
4 नवंबर। पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया। सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में रविवार ...
-
भारत की इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने खेली तूफानी पारी, लेकिन वेस्टइंडीज महिला टीम को मिली रोमांचक 1…
एंटीगुआ, 2 नवंबर | प्रिया पूनिया के 75 रनों की दमदार पारी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक रन से हार झेलनी पड़ी। आईसीसी वुमेन्स ...
-
वेस्टइंडीज में इस मुसीबत फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, BCCI ने तुरंत उठाया कदम
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर| तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने गई भारतीय महिला टीम दैनिक भत्ता न मिलने के कारण वेस्टइंडीज में फंस गई जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ...
-
पाकिस्तान की क्रिकेट महिला टीम ने बांग्लादेश को हराया, इन दो महिला क्रिकेटरों की शानदार पारी
लाहौर, 28 अक्टूबर | कप्तान बिस्माह मारूफ और सलामी बल्लेबाज जेवरिया खान के अर्धशतकों के बाद सादिया इकबाल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां गद्दाफी स्टेडियम ...
-
भारत के साथ होने वाले वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
एंटिगुआ, 28अक्टूबर | शेमानी काम्पबेल और चेडीन नेशन को अगले महीने भारत के साथ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ...
-
महिला क्रिकेट : इस दिग्गज को वेस्टइंडीज महिला टीम का अंतरिम कोच बनाया गया
सेंट जोन्स (एंटीगुआ), 17 अक्टूबर | पूर्व बल्लेबाज गुस लोगी को वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है। गुस, हेंडरसन स्प्रिंगर की जगह लेंगे जो क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) को कोचिंग एजुकेशन... ...
-
इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, फैन्स के लिए बड़ी खबर !
16 अक्टूबर। इंग्लैंड की दिग्गज महिला ऑलराउंडर जेनी गुन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जेनी गुन का करियर लगभग 15 साल तक का रहा। जेनी गुन के करियर की सबसे ...
-
साउथ अफ्रीका को रोमांचक मैच में हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज
वड़ोदरा, 14 अक्टूबर | अपनी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां रिलायंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को छह रनों से ...
-
भारत की इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर प्रिया पूनिया ने पहले ही वनडे मैच में ऐसा कर बनाया रिकॉर्ड
9 अक्टूबर। प्रिया पूनिया के नाबाद 75 रनों की दमदार पारी की बदौलत भारतीय क्रिकट टीम ने यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट से जीत ...
-
महिला क्रिकेट: पहले वनडे में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, डेब्यू मैच में ही प्रिया…
9 अक्टूबर। प्रिया पूनिया के नाबाद 75 रनों की दमदार पारी की बदौलत भारतीय क्रिकट टीम ने यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज ...
-
आईसीसी ने जारी की ताजा वनडे रैकिंग, भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस नंबर पर
दुबई, 7 अक्टूबर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी की ओर से सोमवार को जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। भारतीय टीम ने इसके साथ ही इंग्लैंड पर अपनी बढ़त ...
-
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की इस खिलाड़ी को मिला महिला बिग बैश लीग में खेलने का मौका
3 अक्टूबर। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी निदा दार महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से करार करने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने लीग की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर्स के ...
-
चौथे टी-20: में भारत ने साउथ अफ्रीका को 51 रनों से हराया, इस भारतीय महिला बल्लेबाज की तूफानी…
सूरत, 2 अक्टूबर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां लालाभाई कंट्रैक्टर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए चौथे टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका को 51 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद भारत ने ...
-
इस टीम की कप्तान ने खुद को बताया टॉस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण, इसलिए टॉस करने एक साथ 3…
30 सितंबर। क्रिकेट के मैदान पर एक दिलचस्प घटना घटित हुई। हुआ ये कि रविवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच हुए पहले टी20 मैच में टॉस के लिए मैदान पर 3 ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51