Pak vs eng t20: Cricket News & Match Updates
स्पिन को कैसे खेलें बाबर आज़म?, वसीम अकरम ने पाकिस्तानी कप्तान को दी मज़ेदार बैटिंग टिप्स
वर्ल्ड क्रिकेट में कई स्पिनर्स ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी के दम पर बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को खूब नचाया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म यूं तो काफी बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं, लेकिन उन्हें भी स्पिन के खिलाफ दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ और कप्तान वसीम अकरम ने उन्हें स्पिन गेंदबाज़ों को खेलने की कुछ मज़ेदार टिप्स दी हैं। वसीम अकरम का कहना है कि वह अपने करियर के दिनों में खुद भी इसी तरह से स्पिनर्स के खिलाफ रन लूटा करते थे।
दिग्गज गेंदबाज़ ने ASports से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के कप्तान के लिए मज़ेदार टिप्स दी। उन्होंने कहा, 'जब हम क्रिकेट खेलते थे और हमें किसी स्पिनर की बॉल समझ नहीं आती थी तब हम क्या करते थे। मैं बाबर से वहीं कहूंगा जो मैं करता था। आंखें बंद करें पैर को आगे रखे और जोर से बल्ला मिड विकेट की तरफ घूमा दे।' वसीम अकरम की ये मज़ेदार टिप्स सुनकर उनके साथ जुड़े पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक भी अपनी हंसी नहीं रोक सके और खिलखिलाकर हंसते नज़र आए। Read More...
Related Cricket News for Pak vs eng t20 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago