Pakistan youtuber: Cricket News & Match Updates
VIDEO: पाकिस्तानी यूट्यूबर ने खुद बनाकर गाया वर्ल्ड कप एंथम, फैंस ने जमकर निकाली भड़ास
आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के एंथम सॉन्ग से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन प्रीतम द्वारा रचित और अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत "दिल जश्न-जश्न बोले" को फैंस ने सिरे से नकार दिया। इस एंथम सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर भड़ास निकाली। फैंस इस एंथम को भूलकर आगे बढ़े ही थे कि अब एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने अपने वर्जन में नया वर्ल्ड कप एंथम गाया है और अब ये यूट्यूबर जमकर ट्रोल हो रहा है।
खुद को चाहत फतेह अली खान बताने वाले शख्स ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट किया था लेकिन अब ये वीडियो काफी वायरल हो गया है। इस क्लिप में इस आदमी को सूट और शेड्स पहने हुए बगीचे में नाचते हुए दिखाया गया है और वो "जीतेगा भाई जीतेगा" नामक गाना गा रहा है। बीच-बीच में ये शख्स वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का शेड्यूल बता रहा है, जिसमें पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ और अगला मैच श्रीलंका और भारत के खिलाफ होगा। ये गाना इतना फनी है कि आपकी हंसी नहीं रूकेगी। यहां तक कि आप इस गाने को सुनकर ढिंचैक पूजा को बेहतर बताएंगे। Read More...
Related Cricket News for Pakistan youtuber - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54