Palash smriti
Advertisement
VIDEO: पलाश मुच्छल ने क्रिकेट पिच पर किया स्मृति मंधाना को प्रपोज़, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
By
Shubham Sharma
November 21, 2025 • 13:40 PM View: 571
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपने मंगेतर और पॉपुलर सिंगर पलाश मुच्छल के साथ जल्द ही शादी करने वाली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियोज़ के जरिए ये साफ कर दिया है कि दोनों इस नए रिश्ते के लिए तैयार हैं। इसी बीच स्मृति के मंगेतर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्हें DY पाटिल स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज़ करते हुए देखा जा सकता है।
यही वो जगह है जहां भारत ने इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ विमेंस वर्ल्ड कप फ़ाइनल जीता था। पलाश द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, वो स्मृति को पिच के बीच में ले जाते हुए और उन्हें एक अंगूठी देकर सबसे बड़ा सरप्राइज़ देते हुए दिख रहे हैं। पलाश ने दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "उसने हां कह दिया।"
Advertisement
Related Cricket News on Palash smriti
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement