Paul heyman: Cricket News & Match Updates
'रोमन रेन्स तोड़ देंगे एमएस धोनी के रिकॉर्ड', WWE से आया सनसनीखेज़ बयान
हम सब जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से कितनी दूरी बनाकर रखते हैं लेकिन इस दूरी के बावजूद कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है जिसके चलते वो लाइमलाइट में आ जाते है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) की तरफ से एक बयान आया है जिसके चलते माही सुर्खियों में आ गए हैं।
हेमन का ये बयान धोनी के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाला है। पॉल हेमन का मानना है कि धोनी के क्रिकेट रिकॉर्ड्स को WWE सुपरस्टार और यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेन्स तोड़ देंगे। दरअसल, हुआ ये कि हेमन 11 सिंतबर, 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे थे और उनके इस खास दिन पर Times Now ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पुरानी न्यूज शेयर की जिसमें पॉल हेमन ने आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) को लेकर एक संदेश दिया था और मज़े की बात ये थी कि इस मैसेज में भी माही का जिक्र था। Read More...
Related Cricket News for Paul heyman - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54