Advertisement
Pbks playoffs scenario: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IPL 2026: RCB से हार के बाद क्या पंजाब किंग्स अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है? समझिए सारे समीकरण
पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार ने IPL 2026 प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना दिया है। RCB के खिलाफ हार के बाद अब PBKS की किस्मत सिर्फ उनके हाथ में नहीं रही। श्रेयस अय्यर की टीम को आखिरी मैच जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला में रविवार (17 मई) को मिली 23 रन से हार के बाद पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है। इस मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही IPL 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली श्रेयस अय्यर की टीम अब लगातार छह मुकाबले हार चुकी है और अंकतालिका में उनकी स्थिति कमजोर हो गई है। Read More...
Related Cricket News for Pbks playoffs scenario - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement