Advertisement
Prasidh krishna bowled karun nair: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा करुण नायर का सपना, फाइनल में खतरनाक गेंद पर किया क्लीन बोल्ड
मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक क्रिकेट टीम ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 संस्करण के फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराकर अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीत लिया। कर्नाटक की जीत में आर. स्मरण ने अहम भूमिका निभाते हुए अपना दूसरा लिस्ट ए शतक जड़ा। वहीं, विदर्भ को अपने कप्तान करुण नायर से कप्तानी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो फाइनल में नाकाम रहे।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे करुण नायर ने फाइनल में भी अच्छी शुरुआत की थी और ऐसा लग रहा था कि वो कर्नाटक के खिलाफ भी एक बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन तभी उनका सामना प्रसिद्ध कृष्णा से हो गया और विदर्भ का ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। कृष्णा ने नायर को 27 रनों पर बोल्ड करके कर्नाटक को मैच में बहुत आगे कर दिया। Read More...
Related Cricket News for Prasidh krishna bowled karun nair - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 3 days ago