Priyansh arya unlucky run out: Cricket News & Match Updates
Priyansh Arya को किस्मत से मिला धोखा, विकेटकीपर के जूते की वज़ह से हो गए Run Out; देखें VIDEO
Priyansh Arya Run Out Video: तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम (IND-A) श्रीलंका के टूर पर है जहां उन्होंने बीते मंगलवार, 09 जून को दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका-ए (SL-A) को 8 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है कि ये मुकाबला भले ही टीम इंडिया ने जीता हो, लेकिन इसी बीच प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) का एक बेहद ही अनलकी रन आउट देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना भारतीय पारी के 13वें ओवर में घटी। श्रीलंका-ए के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ रविंदु फर्नांडो करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने डीप कवर की तरफ गेंद को पुश किया। यहां फील्डर धीमे-धीमे बॉल की तरफ आ रहा था, ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ ने दो रन चुराने का मन बना लिया। गौर करें कि इसके लिए उन्होंने प्रियांश को पहले ही कॉल दे दिया था। Read More...
Related Cricket News for Priyansh arya unlucky run out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago