Priyansh Arya Run Out Video: तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम (IND-A) श्रीलंका के टूर पर है जहां उन्होंने बीते मंगलवार, 09 जून को दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका-ए (SL-A) को 8 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है कि ये मुकाबला भले ही टीम इंडिया ने जीता हो, लेकिन इसी बीच प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) का एक बेहद ही अनलकी रन आउट देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना भारतीय पारी के 13वें ओवर में घटी। श्रीलंका-ए के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ रविंदु फर्नांडो करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने डीप कवर की तरफ गेंद को पुश किया। यहां फील्डर धीमे-धीमे बॉल की तरफ आ रहा था, ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ ने दो रन चुराने का मन बना लिया। गौर करें कि इसके लिए उन्होंने प्रियांश को पहले ही कॉल दे दिया था।
ऋतुराज का कॉल मिलते हैं, प्रियांश ने भी दूसरे रन के लिए हामी भरी और वो पहला रन पूरा करने के बाद तुरंत ही दूसरे रन के लिए भाग पड़े। लेकिन इसी बीच जब उन्होंने फील्डर को बॉल उठाते देखा, वो विकेटकीपर एंड की तरफ ही रुक गए। यहां पर ही हैरान करने वाली घटना घटी। अब ऋतुराज और प्रियांश दोनों एक ही छोर पर थे। यहां 99 प्रतिशत चांस थे कि ऋतुराज आउट होते, क्योंकि प्रियांश क्रीज के करीब थे।