R ashwin catch tnpl 2024
Advertisement
VIDEO: 37 साल के अश्विन ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, डाइव लगाकर पकड़ा मुश्किल कैच
By
Shubham Sharma
August 03, 2024 • 14:22 PM View: 711
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे क्वालीफायर में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ड्रैगन्स के लिए इस मैच में भी उनके कप्तान और भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) हीरो बनकर सामने आए।
अश्विन ने शुक्रवार (2 अगस्त) को आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस (IDream Tiruppur Tamizhans) के खिलाफ खेले गए इस मैच में बल्ले और गेंद से तो धमाल मचाया ही लेकिन उनकी फील्डिंग ने तो हर किसी को हैरान कर दिया। इस मैच में अश्विन ने दो कैच पकड़े और एक कैच तो ऐसा था जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया।
Advertisement
Related Cricket News on R ashwin catch tnpl 2024
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement