Advertisement
R ashwin fake adam zampa: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: 'फेक एडम जैम्पा' ने मांगे अश्विन से इंडियन प्लेयर्स के नंबर, अश्विन ने सरेआम कर दिया एक्सपोज़
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्शन करते रहते हैं और वो फैंस के साथ मस्ती करने से भी पीछे नहीं हटते हैं लेकिन इस बार अश्विन ने सोशल माीडिया पर एक ऐसे स्कैम को एक्सपोज़ किया है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दरअसल, अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर एडम ज़ैम्पा बने एक स्कैमर के साथ एक मज़ेदार बातचीत शेयर की है जिसे देखकर फैंस लोटपोट हो गए। स्कैमर ने अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत भारतीय क्रिकेटरों के फ़ोन नंबर निकालने की कोशिश की, लेकिन अश्विन ने चालाकी से पासा पलट दिया। स्कैमर ने अश्विन से जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के नंबर शेयर करने की कोशिश की। Read More...
Related Cricket News for R ashwin fake adam zampa - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement