Radha yadav
VIDEO : राधा यादव ने दिला दी जडेजा की याद, बाउंड्री पर किया करिश्मा और कर दिया रनआउट
पहले मैच में हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। अब जो भी टीम तीसरा और आखिरी मैच जीतेगी सीरीज भी उसी टीम की हो जाएगी। महिला टीम की इस जीत में स्मृति मंधाना, स्नेह राणा और हरमनप्रीत कौर के अलावा राधा यादव ने भी फील्डिंग से मेला लूट लिया।
राधा यादव गेंद से तो विकेट लेने में विफल रही लेकिन अपनी मुस्तैद फील्डिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। पहले तो राधा ने डाइव लगाकर बाएं हाथ से इंग्लैंड की ब्रायोनी स्मिथ का शानदार कैच लपका। वहीं, इससे पहले उन्होंने एलिस कैप्सी को करिश्माई फील्डिंग से रनआउट कर दिया।
Related Cricket News on Radha yadav
-
IND vs AUS: गोल्ड मेडल छीनने वाली थीं मैग लैनिंग, चश्मा पहने ही राधा यादव ने कर दिया…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में राधा यादव ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैग लैनिंग को रनआउट किया था। ...
-
6,6,4: फाइनल में दिखा हमरनप्रीत शो, पावर हिटिंग के आगे बेबस नज़र आई गेंदबाज़; देखें VIDEO
हरमनप्रीत कौर अपनी आक्रमक बल्लेबाज़ी अंदाज के लिए जानी जाती है और वुमेंस टी20 चैलेंज के फाइनल मैच में भी उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर मेला लूट लिया है। ...