Advertisement
Rahul dravid batted anvay dravid: Cricket News & Match Updates
Advertisement
राहुल द्रविड़ ने अपने बेटे के साथ की क्लब मैच में बैटिंग, बाप हुआ फ्लॉप तो बेटे ने लगाई हाफ सेंचुरी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भले ही 52 साल के हो गए हों, लेकिन खेल के प्रति उनका प्यार कम नहीं हुआ है। टीम इंडिया को अपनी कोचिंग के अंडर टी-20 वर्ल्ड कप जितवाने वाले द्रविड़ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने छोटे बेटे अन्वय (16 साल) के साथ श्री नासूर मेमोरियल शील्ड थर्ड डिवीजन गेम में बैटिंग करके सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूट ली।
विजया क्रिकेट क्लब (मालूर) की ओर से खेलते हुए, यंग लायंस क्लब के खिलाफ टॉस हारने के बाद उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 345-7 रन बनाए। द्रविड़ के बेटे अन्वय ने 60 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि खुद द्रविड़ आठ गेंदों पर केवल 10 रन ही बना पाए। स्वप्निल येलवे ने 107 रन बनाकर अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर दिया। Read More...
Related Cricket News for Rahul dravid batted anvay dravid - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement