Anvay dravid
राहुल द्रविड़ ने अपने बेटे के साथ की क्लब मैच में बैटिंग, बाप हुआ फ्लॉप तो बेटे ने लगाई हाफ सेंचुरी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भले ही 52 साल के हो गए हों, लेकिन खेल के प्रति उनका प्यार कम नहीं हुआ है। टीम इंडिया को अपनी कोचिंग के अंडर टी-20 वर्ल्ड कप जितवाने वाले द्रविड़ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने छोटे बेटे अन्वय (16 साल) के साथ श्री नासूर मेमोरियल शील्ड थर्ड डिवीजन गेम में बैटिंग करके सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूट ली।
विजया क्रिकेट क्लब (मालूर) की ओर से खेलते हुए, यंग लायंस क्लब के खिलाफ टॉस हारने के बाद उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 345-7 रन बनाए। द्रविड़ के बेटे अन्वय ने 60 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि खुद द्रविड़ आठ गेंदों पर केवल 10 रन ही बना पाए। स्वप्निल येलवे ने 107 रन बनाकर अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर दिया।
Related Cricket News on Anvay dravid
-
बाप के नक्शेकदम पर चल रहा है बेटा, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में लगाया राहुल द्रविड़ के बेटे ने…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय द्रविड़ भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलता हुआ नजर आ रहा है। अन्वय ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15