भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे इन दिनों अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने भारत अंडर-19 टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि बड़े बेटे समित द्रविड़ ने कर्नाटक प्रीमियर लीग KSCA टी20 महाराजा ट्रॉफी में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।
राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे इन दिनों अपने-अपने स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच सोमवार (6 जुलाई) को खेले गए दूसरे यूथ वनडे में 17 वर्षीय अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। जब भारत का स्कोर 81 रन पर 4 विकेट था, तब अन्वय ने जिम्मेदारी संभाली और अर्जुन राजपूत (76) के साथ पांचवें विकेट के लिए 144 रन की अहम साझेदारी की।
अन्वय ने शुरुआत में काफी संयम दिखाया। उन्होंने अपनी पहली बाउंड्री 14 गेंद खेलने के बाद लगाई और पूरे समय स्ट्राइक रोटेट करते हुए खराब गेंदों का पूरा फायदा उठाया। यह उनके अंडर-19 करियर का सिर्फ दूसरा मुकाबला था, लेकिन जिस परिपक्वता से उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने सभी को प्रभावित किया।