India u 19
राहुल द्रविड़ के दोनों बेटों ने मचाया धमाल, अन्वय ने U-19 में तो समित ने KSCA T20 में बिखेरा जलवा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे इन दिनों अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने भारत अंडर-19 टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि बड़े बेटे समित द्रविड़ ने कर्नाटक प्रीमियर लीग KSCA टी20 महाराजा ट्रॉफी में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।
राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे इन दिनों अपने-अपने स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच सोमवार (6 जुलाई) को खेले गए दूसरे यूथ वनडे में 17 वर्षीय अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। जब भारत का स्कोर 81 रन पर 4 विकेट था, तब अन्वय ने जिम्मेदारी संभाली और अर्जुन राजपूत (76) के साथ पांचवें विकेट के लिए 144 रन की अहम साझेदारी की।
Related Cricket News on India u 19
-
वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में Indian U-19 टीम की कमान संभालते ही रचा इतिहास, ऐसा…
भारतीय क्रिकेट को एक नया और ऐतिहासिक नाम मिल गया है। वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी कर इतिहास रच दिया। वह यूथ वनडे में टीम की ...