Raja rohit sharma
'ट्रॉफी किधर है' मुंबई इंडियंस की जीत पर इमोशनल हुए फैंस, सोशल मीडिया पर खूब बरसे मीम्स
आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच विकेट से जीतकर अपने नाम दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि पांच बार की चैपिंयन टीम मुंबई इंडियंस के लिए यह आईपीएल सीज़न 15 की पहली जीत है, जिस वज़ह से अब सोशल मीडिया पर MI के फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम की तारीफ करते हुए मीम की बरसात कर दी है।
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद राजस्थान ने जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस के सामने 159 रनों का टारेगट रखा। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला। सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान के खिलाफ 51 रन बनाए। वहीं आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने 222 की स्ट्राइकरेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 20 रनों की पारी खेली जिसके दम पर मुंबई ने राजस्थान के मुंह से जीत खिंच निकाली।
Related Cricket News on Raja rohit sharma
-
रमीज राजा ने बाबर को बताया था रोहित शर्मा को जल्दी निपटाने का प्लान
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ किसी भी वर्ल्ड कप मैच को जीतने ...
-
SRH vs MI: हैदराबाद से भिड़ेगी मुंबई इडिंयस, प्लेऑफ के लिए दर्ज करनी होगी IPL की सबसे बड़ी…
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई के लिए यह पहाड़ जैसी चुनौती है फिर भी ...
-
IPL 2021 - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, Blitzpools फैंटेसी XI टिप्स
आईपीएल के 23वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुंबई इंडियंस की टीम को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली है। दूसरी तरफ राजस्थान ने केकेआर को हराया ...
-
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL मैचों की सबसे ज्यादा पारियों में बल्लेबाजी करने का किया कारनामा
आईपीएल के 17वें मुकाबलें में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में मुंबई टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा जैसे ...
-
IPL 2020: क्या RR के खिलाफ आज के मुकाबले में खेलेंगे 'हिटमैन'?, जानिए रोहित शर्मा की हेल्थ से…
IPL 2020: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैमस्ट्रिंग चोट की वजह मैच से बाहर बैठना पड़ा था। रोहित की अनुपस्थिति में कायरन पोलार्ड (Kieron ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42