Advertisement
Advertisement
Advertisement

'ट्रॉफी किधर है' मुंबई इंडियंस की जीत पर इमोशनल हुए फैंस, सोशल मीडिया पर खूब बरसे मीम्स

Twitter Reaction: आईपीएल 2022 के 44वें में आखिरकार मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीज़न की पहली जीत दर्ज कर ली है, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस बेहद ही ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat May 01, 2022 • 00:21 AM
Cricket Image for 'ट्रॉफी किधर है' मुंबई इंडियंस की जीत पर इमोशनल हुए फैंस, सोशल मीडिया पर खूब मीम्स
Cricket Image for 'ट्रॉफी किधर है' मुंबई इंडियंस की जीत पर इमोशनल हुए फैंस, सोशल मीडिया पर खूब मीम्स (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच विकेट से जीतकर अपने नाम दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि पांच बार की चैपिंयन टीम मुंबई इंडियंस के लिए यह आईपीएल सीज़न 15 की पहली जीत है, जिस वज़ह से अब सोशल मीडिया पर MI के फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम की तारीफ करते हुए मीम की बरसात कर दी है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद राजस्थान ने जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस के सामने 159 रनों का टारेगट रखा। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला। सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान के खिलाफ 51 रन बनाए। वहीं आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने 222 की स्ट्राइकरेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 20 रनों की पारी खेली जिसके दम पर मुंबई ने राजस्थान के मुंह से जीत खिंच निकाली। 

Trending


गौरतलब है कि इस सीज़न मुबंई इंडियंस का हाल बेहद ही खराब नज़र आ रहा था जिस वज़ह से राजस्थान के खिलाफ भी अच्छी पॉजिशन में होने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा काफी टेंशन में नज़र आ रहे थे। लेकिन सीज़न में लगातार आठ हार के बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस ने वापसी कर ही ली और अपने नौवे मैच में राजस्थान को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज कर दी है। यही कारण है अब सोशल मीडिया पर फैंस जमकर खुशी मना रहे हैं और मीम के द्वारा अपने इमोशन्स को शेयर कर रहे हैं। आइए हम आपको दिखाते है कि मुंबई इंडियंस की जीत के बाद फैंस के कुछ रिएक्शन...

मुंबई इंडियंस सीज़न में अब तक नौ मैच खेल चुकी है, जिसमें से उन्होंने एक में जीत दर्ज की है। ऐसे में यह तो साफ है कि अब MI के लिए इस सीज़न टॉप चार में जगह बनाना नामुमकिन से कम नहीं। ऐसे में अब टीम की निगाहें अपने टीम के युवा खिलाड़ियों को सीजन के बचे हुए मैचों में ज्यादा से ज्यादा चांस देने पर टिकी होंगी ताकि अगले सीज़न मुंबई इंडियंस एक रियल चैंपियन की तरह वापसी कर सके।


Cricket Scorecard

Advertisement