Rajat patidar injured
Advertisement
क्या IPL 2025 के बीच बदल जाएगा RCB का कप्तान? विराट कोहली नहीं, इस खिलाड़ी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
By
Nishant Rawat
May 11, 2025 • 10:47 AM View: 1066
भारत में आईपीएल का 18वां सीजन (IPL 2025) खेला जा रहा है जो कि फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। गौरतलब है कि इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खेमे से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, RCB के विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने ये खुलासा किया है कि आईपीएल के स्थगित होने से पहले एक समय ऐसा था जब वो RCB की कप्तानी करने वाले थे।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। आपको बता दें कि RCB के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें जितेश शर्मा ने खुलासा करते हुए ये बताया है कि अगर आईपीएल स्थगित नहीं होता तो वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ RCB की कप्तानी करने वाले थे।
Advertisement
Related Cricket News on Rajat patidar injured
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
Advertisement