Ranji trophy 2017 18: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी में अजय रोहेरा का दोहरा शतक, मध्य प्रदेश की टीम मजबूत स्थिती में
7 दिसंबर। अजय रोहेरा (255) की नाबाद दोहरी शतकीय पारी के दम पर मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 539 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में अजय के अलावा यश दूबे (128) ने भी शतकीय पारी खेली है। दोनों नाबाद हैं। स्कोरकार्ड
इसके अलावा, रजत पटिधार (51) ने भी अहम योगदान दिया है। इससे पहले, मध्य प्रदेश ने आवेश खान (7/24) की शानदार गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद की पहली पारी 124 रनों पर समेट दी थी।
थंगरासू नटराजन (3/42) और राहिल शाह (3/32) की शानदार गेंदबाजी से तमिलनाडु ने एम.ए चिदंबरम स्टेडियम पर जारी मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केरल के नौ विकेट हासिल कर लिए। केरल 151 रनों का स्कोर हासिल कर पाई है और उसके पास एक विकेट ही शेष है।
नटराजन और राहिल के अलावा इस पारी में तमिलनाडु के लिए रविश्रीनिवासन ने दो विकेट अपने नाम किए। स्कोरकार्ड
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में जारी मैच में पंजाब को हिमाचल प्रदेश के गेंदबाजों के आगे पस्त देखा गया। इस कारण वह दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर केवल 75 रनों का स्कोर ही खड़ा कर पाई है।
मयंक डागर (4/22) और अर्पित गुलेरिया (2/16) की गेंदबाजी से टीम पंजाब की पारी को इस प्रकार रोक पाने में सक्षम हुई है।
अपने पेशेवर क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेल रहे गौतम गंभीर (नाबाद 91) किसी तरह ध्रुव शौरे (नाबाद 39) के साथ दिल्ली की पारी को संभाले हुए हैं।
दिल्ली ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट गंवाते हुए 190 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है। इस पारी में हितेन दलाला ने भी 58 रनों का अहम योगदान दिया। स्कोरकार्ड
Related Cricket News for Ranji trophy 2017 18 - Tesst
रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ राजस्थान के इस बल्लेबाज ने शतक जमाकर टीम को पहुंचा मजबूत स्थिती में
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मैचों में चमके गेंदबाज, इन गेंदबाजों ने किया कमाल
रणजी ट्रॉफी : प्लेट ग्रुप में पहले दिन गेंदबाजों का जलवा
रणजी ट्रॉफी : अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी दिल्ली
रणजी ट्रॉफी : जुनेजा के शतक से गुजरात मजबूत
Ranji Trophy Roundup: Ghosh ton propels Bengal to 246/4 vs MP
Supreme Court: Bihar to play Ranji Trophy under state association
Vidarbha beat Delhi to win maiden Ranji Trophy title
Ranji Trophy final: Vidarbha take 233-run lead over Delhi
Ranji Trophy Final: Dhruv Shorey's ton lifts Delhi to 271/6 on Day 1
Want Gurbani to represent India from Vidarbha like me, says Umesh Yadav
Vidarbha reach maiden Ranji Trophy final, beat Karnataka by 5 runs
Ganesh Satish keeps Vidarbha afloat in Ranji Trophy semis
Delhi beat Bengal by an innings and 26 runs to reach Ranji Trophy final after 10 years
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago