Ranji trophy 2017 18: Cricket News & Match Updates
चेतेश्वर पुजारा और शेल्डन जैक्सन ने शतकीय पारी खेल सौराष्ट्र को पहुंचाया रणजी ट्रॉफी के फाइनल में
बेंगलुरु, 28 जनवरी| चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 131) और शेल्डन जैक्सन (100) की शतकीय पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सौराष्ट्र ने सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक को पांच विकेट से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक की ओर से मिले 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने चौथे दिन रविवार को स्टम्प्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 55 रनों की दरकार थी।
पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को बाकी बचे 55 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सौराष्ट्र ने 244 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पांचवें विकेट के लिए पुजारा का साथ देने आए अर्पित वसावाडा (12) को 274 के स्कोर पर रोनित मोरे ने सिद्धार्थ के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा।
इसके बाद, पुजारा ने प्रेरक मानकड (4) के साथ जीत के लिए जरूरी पांच रन जोड़े और 279 रनों के लक्ष्य को हासिल कर सौराष्ट्र को फाइनल में पहुंचाया। पुजारा ने अपनी पारी में कुल 266 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 15 चौके लगाए।
इस पारी में कर्नाटक के लिए विनय कुमार ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, अभिमन्यु मिथुन और रोनित को एक-एक सफलता मिली।
रणजी ट्रॉफी में 1950-51 सीजन से कदम रखने वाली सौराष्ट्र की टीम दो बार 2012-13 और 2015-16 सीजन में रनर-अप रही। वह अब तीसरी बार फाइनल में पहुंची है और ऐसे में उसके पास पहला रणजी ट्रॉफी खिताब हासिल करने का एक और मौका है।
सौराष्ट्र की भिड़ंत तीन फरवरी से शुरू हो रहे फाइनल मुकाबले में विदर्भ से होगी। विदर्भ ने पहले सेमीफाइनल मैच में केरल को पारी एवं 11 रनों से हराया।
Related Cricket News for Ranji trophy 2017 18 - Tesst
केरल को सेमीफाइनल में हराकर विदर्भ पहुंची रणजी ट्रॉफी के फाइनल में, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
रणजी ट्रॉफी: श्रेयस गोपाल, श्रीनिवास शरथऔर कप्तान मनीष पांडे के अर्धशतकीय पारी से संभला कर्नाटक
रणजी ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में विदर्भ की जीत, उत्तराखंड एक पारी और 115 रन से हारा
रिकार्ड लक्ष्य चेस कर रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
बेसिल थम्पी की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में केरल
रणजी ट्रॉफी नॉकआउट चरण का आगाज इस दिन से होगा, जानिए पूरी डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में तेज गेंदबाज आदित्य सरवाते ने कहर बरपाया, विदर्भ ने रेलवे को 118 रनों से दी मात
रणजी ट्रॉफी में मिजोरम को सिक्किम के खिलाफ जीत के लिए 179 रनों की जरूरत
रणजी ट्रॉफी में केरल ने दिल्ली को दी करारी शिकस्त दी, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
रणजी ट्रॉफी में झारखंड की शानदार जीत, गोवा का मैच ड्रॉ पर खत्म
रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की हुई जीत, इन खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
रणजी ट्रॉफी में राजस्थान ने असम को एक पारी और 43 रन से हराया
रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश की टीम का कमाल, बिहार की धमाकेदार जीत
रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 87 रनों से दी शिकस्त, यह खिलाड़ी बना मैच का हीरो
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago