Rashada williams
बेथ मूनी ने हवा में डाइव मारकर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, गेंदबाज देखकर रह गई दंग, देखें Video
ICC Women’s World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरूआत धीमी और खराब रही। ओपनर रशादा विलियम्स (Rashada Williams) ने गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले 12 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। मेगन शूट (Megan Schutt) द्वारा डाले गए पारी के चौथे ओवर में बेथ मूनी (Beth Mooney) ने हैरतअंगेज कैच लेकर विलियम्स की पारी का अंत किया।
ओवर की पांचवीं गेंद पर शूट ने लेंथ गेंद डाली, जिसपर विलियम्स ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन उनके शॉट में ज्यादा ताकत नहीं थी, जिसके चलते गेंद स्क्वायर लेग की तरफ चली गई। वहां फील्डिंग कर रही मूनी ने अपने दाएं तरफ हवा में डाइव मारकर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका।
मूनी का यह कैच इतना शानदार था कि मेगन शूट और रशादा विलियम्स आश्चर्यचकित रह गए।
Related Cricket News on Rashada williams
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago