Rasikh dar salam
IPL 2024: दिल्ली की जीत में चमके मैकगर्क और रसिख डार, मुंबई को 10 रन से दी मात
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) के तूफानी अर्धशतक और रसिख डार सलाम (Rasikh Dar Salam) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। मुंबई ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में नुवान तुषारा की जगह सूर्यकुमार यादव को और दिल्ली ने रसिख डार को खिलाया। इससे पहले जब ये दोनों टीमें भिड़ी थी तब मुंबई ने 29 रन से जीत हासिल की थी।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये उनका आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 84(27) रन जेक फ्रेजर-मैकगर्क के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे। शाई होप ने 17 गेंद में 5 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली।
Related Cricket News on Rasikh dar salam
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 5 days ago