Ravichandran ashwin picks csk xi: Cricket News & Match Updates
Ravichandran Ashwin ने IPL 2026 के लिए चुनी Chennai Super Kings की Ideal XI, 44 साल के MS Dhoni को नहीं दी जगह
Ravichandran Ashwin Picks CSK XI For IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की आदर्श प्लेइंग इलेवन (Ideal XI) का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस टीम में उन्होंने 44 साल के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जगह नहीं दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की आदर्श प्लेइंग इलेवन चुनी है। इस टीम में उन्होंने सबसे पहले कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर चुना। वहीं इसके बाद नंबर-तीन, चार और पांच की पॉजिशन के लिए उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को जगह दी। Read More...
Related Cricket News for Ravichandran ashwin picks csk xi - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16