Advertisement
Ravichandran ashwin praise: Cricket News & Match Updates
Advertisement
‘दरवाज़ा नहीं खटखटा रहा, तोड़कर खोल रहा है’ सरफराज पर फिदा हुए अश्विन, CSK से की ये खास अपील
विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की विस्फोटक पारी ने सबका ध्यान खींचा है। मुंबई के इस बल्लेबाज़ के प्रदर्शन से पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी काफी प्रभावित नजर आए। अश्विन ने खुलकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से सरफराज को मौका देने की बात कही है। आईपीएल (IPL) 2026 से पहले यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई की ओर से खेलने वाले सरफराज खान इस वक्त घरेलू क्रिकेट में आग उगलते नजर आ रहे हैं। बुधवार (31 दिसंबर) को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में गोवा के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 75 गेंदों में 157 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 छक्के शामिल थे। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सरफराज की जमकर तारीफ की है। Read More...
Related Cricket News for Ravichandran ashwin praise - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement