Ravichandran ashwin: Cricket News & Match Updates
IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे अश्विन? बड़ी अपडेट आई सामने
भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद IPL से भी संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे इंग्लैंड में होने वाली एक खास लीग द हंड्रेड में उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो अश्विन का यह कदम उनके करियर का नया अध्याय साबित हो सकता है। वे इस टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार(27 अगस्त) को इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान करने के बाद सुर्खियों में हैं। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, अश्विन की नजर अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की 100 गेंदों वाली फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में 2026 में खेलने पर है। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो अश्विन इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे। Read More...