Ravichandran ashwin: Cricket News & Match Updates
नंबर 1 पर भारी पड़ा नंबर 2, अश्विन की फिरकी से फिर छूटे मार्नस लाबुशेन के पसीने; देखें VIDEO
IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर अश्विन और मार्नस लाबुशेन के बीच मिनी वॉर देखने को मिली। दिल्ली टेस्ट में नंबर 2 नंबर 1 पर भारी रहा। यानी टेस्ट क्रिकेट के नंबर 2 गेंदबाज़ यानी अश्विन ने टेस्ट के नंबर 1 बल्लेबाज़ यानी मार्नस लाबुशेन को अपनी फिरकी में फंसाकर आउट कर दिया।
बेबस दिखे मार्नस: दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई स्टार बैटर मार्नस लाबुशेन महज 25 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। एक समय ऐसा लग रहा था कि मार्नस सेट हो चुके हैं और अब यहां से उन्हें आउट करना काफी मुश्किल होगा, लेकिन मास्टर माइंड अश्विन के अलग ही प्लान थे। अश्विन ने मेजबानों की पारी के 23वें ओवर में गेम पलट दिया। अश्विन ने अपनी फिरकी से मार्नस को फंसाया और यह गेंद उनके पैड पर जा लगी। भारतीय टीम ने रिव्यू लिया जिसके बाद मार्नस विकेट के सामने पाए गए और अंपायर ने उन्हें आउट दिया। Read More...