Ravichandran ashwin: Cricket News & Match Updates
'ये वो विराट नहीं जिसे हम जानते हैं', विराट ने किया रोहित शर्मा को निराश; देखें VIDEO
IND vs AUS Test: भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला एक पारी और 132 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। विराट 26 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इतना ही नहीं जब विराट मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे तब उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन कैच छोड़े। यही कारण है अब सोशल मीडिया पर फैंस उनसे काफी नाराज हैं।
रोहित भी हुए नाराज: विराट अपनी फील्डिंग से काफी हाई लेवल सेट करते हैं, लेकिन नागपुर में ऐसा देखने को नहीं मिला। विराट की फील्डिंग से कप्तान रोहित शर्मा भी नाराज दिखे। यह घटना अश्विन के ओवर में घटी। अश्विन की गेंद पर डेविड वॉर्नर के बैट का एज लगा था। यहां विराट स्लिप पर तैनात थे और उनके पास एक आसान कैच पकड़ने का मौका था, लेकिन यहां विराट एक लड्डू कैच टपका बैठे जिसके कारण गेंदबाज़ और कप्तान दोनों ही नाराज दिखे। Read More...