Rcb title defence: Cricket News & Match Updates
VIDEO: विराट कोहली ने दिखाए अपने पंजाबी मूव्स, भुवनेश्वर कुमार के साथ किया 'किकली डांस'
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2026 जीतने के बाद खिलाड़ियों के कई जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं और इसी कड़ी में विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आय़ा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विराट कोहली ने इस जश्न की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, कोहली को अपने साथी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार के साथ पंजाबी लोक नृत्य 'किकली' करते हुए देखा जा सकता है।
किकली पंजाब का एक लोकप्रिय लोक डांस है, जिसे पारंपरिक रूप से दो लोग मिलकर करते हैं। वो एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और संतुलन व लय बनाए रखते हुए तेज़ी से गोल-गोल घूमते हैं। ये डांस अक्सर त्योहारों, शादियों और अन्य समारोहों से जुड़ा होता है, जो खुशी, दोस्ती और एकजुटता का प्रतीक है। पिछले कुछ सालों में, किकली त्योहारों और खेल में मिली जीत के मौकों पर जश्न मनाने के लिए एक लोकप्रिय डांस बन गया है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Rcb title defence - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
-
- 5 days ago