Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
'ऋषभ गाड़ी आराम से चलाया कर', शिखर धवन ने दी थी पंत को सलाह; देखें VIDEO
Rishabh Pant Accident: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को कार एक्सिडेंट का शिकार हुए। दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौटते समय पंत की कार नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद अब क्रिकेट जगत और क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर पंत के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिखर धवन ऋषभ पंत को एक सलाह देते नज़र आए हैं।
कार धीमे चलाया कर: इस वायरल वीडियो में ऋषभ पंत अपने सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन से खुद के लिए कोई सलाह मांगते हैं। ऐसे में शिखर थोड़ा सोचते हैं और फिर ऋषभ पंत की तरफ देखते हुए बोलते हैं, 'तू गाड़ी आराम से चलाया कर।' इसके बाद दोनों खिलाड़ी मुस्कुराते हैं और पंत कहते हैं मैं आपकी सलाह जरूर मानूंगा। यही कारण है अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। Read More...