Advertisement
Roelof van der merwe catch: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: 41 साल के वैन डर मर्वे ने कर दिया करिश्मा, हवा में उड़कर पकड़ा बाउंड्री पर तिलक वर्मा का कैच
भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड के गेंदबाजों और फील्डर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान 41 साल के अनुभवी खिलाड़ी रूलोफ वैन डेर मर्व ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। उनके इस कैच का वीडियो खुद आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
18 फरवरी, 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तिलक वर्मा धीरे-धीरे खतरनाक ज़ोन में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन जब उन्होंने अटैकिंग मोड अपनाते हुए लोगान वैन बीक के खिलाफ हवाई शॉट लगाने की कोशिश की तभी वैन डेर मर्व ने एक गजब के कैच से उनकी पारी का अंत कर दिया। ये गज़ब का कैच इतना शानदार था कि हर कोई हैरान रह गया। उनके कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Roelof van der merwe catch - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement