Rohit sharma jaipur: Cricket News & Match Updates
VIDEO: जयपुर में पागल हुए रोहित शर्मा के फैंस, देखिए हिटमैन को देखने के लिए कैसे लग गई भीड़
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। रोहित 24 दिसंबर को सिक्किम और 26 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ मुंबई के शुरुआती मैचों में खेल सकते हैं, जिससे फैंस को इस स्टार बल्लेबाज को घरेलू क्रिकेट में वापस देखने का मौका मिलेगा।
सिक्किम के खिलाफ कल यानि 24 दिसंबर को होने वाले मैच के लिए रोहित शर्मा जयपुर भी पहुंच चुके हैं और वहां जमकर अभ्यास भी कर रहे हैं। हालांकि, उनके अभ्यास से पहले एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि रोहित शर्मा कितने बड़े ब्रांड हैं। दरअसल, जब रोहित जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे तभी उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और रोहित को किसी तरह फैंस के बीच में से निकालकर स्टेडियम के अंदर तक पहुंचाया गया। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma jaipur - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago