Rohit sharma stand wankhede: Cricket News & Match Updates
क्या रोहित शर्मा के नाम पर भी बनेगा वानखेड़े में स्टैंड? 15 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला
पिछले 9 महीनों में भारतीय क्रिकेट टीम को 2 आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का उदघाटन किया जा सकता है। जी हां, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वानखेड़े स्टेडियम में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा जा सकता है।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के कई सदस्यों ने वानखेड़े स्टेडियम के चारों ओर स्टैंड और वॉकिंग ब्रिज का नाम मशहूर व्यक्तियों के नाम पर रखने का अनुरोध किया है। MCA को अपने क्लब के सदस्यों से स्टेडियम के बाहर स्टैंड या अन्य स्थानों के नाम उसके पिछले अध्यक्षों, शरद पवार, दिवंगत विलासराव देशमुख, साथ ही दिवंगत भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर, दिवंगत एकनाथ सोलकर, दिवंगत दिलीप सरदेसाई, दिवंगत पद्माकर शिवालकर, पूर्व भारतीय कप्तान डायना एडुल्जी और वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित के नाम पर रखने के अनुरोध और प्रस्ताव मिले हैं। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma stand wankhede - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago